BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: भाजपा का चुनाव आयोग में जाना यह बताने के लिये पर्याप्त भाजपा चुनाव हार रही है: बैज

Admin

Fri, Dec 1, 2023

रायपुर

भाजपा के द्वारा बार-बार चुनाव आयोग जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा चुनाव हार रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा अपने तय हार के लिये अभी से बहाना तलाश कर रही है। इसीलिये भाजपा के नेता रोज-रोज नये बहाने तलाशने चुनाव आयोग पहुंच कर आरोप लगाते है। भाजपा कभी निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाती है, तो कभी जिलों के अधिकारियों को धमकाती है, तो कभी स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी के मनगढ़त आरोप लगाती है। भाजपा की यह बौखलाहट बताती है कि भाजपा चुनाव में बुरी तरह से पराजित हो रही है।

बैज ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार बयानों और चुनाव आयोग में गलत शिकायत करके अधिकारियों को धमका रही है। चुनाव में तय हार की खीझ से भाजपाई अधिकारियों को धमकाने और डरवाने पर उतर आये हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायेगी। भाजपा के नेता सरकार बनाने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। राज्य में कांग्रेस की सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ वापस आएगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन थी चुनाव में भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का जम कर दुरूपयोग किया। जनता ने भाजपा के सारे षडयत्रों को नकार कर उसके खिलाफ मतदान किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें