BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालत सीरियस!

Admin

Mon, Oct 2, 2023
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले महीने छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। भाजपा ने कुल 21 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया है कि अगले हफ्ते भाजपा दूसरी लिस्ट जारी करेगी। इस लिस्ट में 6 सांसदों के नाम का भी ऐलान हो सकता है। इसी के साथ चुनावी राज्य में सियासी चहलकदमियां तेज हो गई हैं। ऐसे में एक सर्वे सामने आया है जिसमें कांग्रेस के लिए एक गुड न्यूज है। कांग्रेस रिपीट करेगी सरकार? 'इंडिया टीवी' के लिए ईटीजी ने छत्तीसगढ़ में एक सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस सरकार रिपीट कर सकती है। सर्वे में बताया गया है कि कुल 90 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 48-60 सीटें जा सकती हैं। यानी अगर इस सर्वे के आंकड़े सही साबित होते हैं तो कांग्रेस जीत का जादुई आंकड़ा पार कर फिर से सरकार बना सकती है। वहीं सर्वे में बताया गया है कि भाजपा को 28-40 सीटों पर जीत मिल सकती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी वोटरों की भूमिका निर्णायक है। राज्य में कुल वोटरों में से 47 फीसदी मतदाता ओबीसी हैं। वहीं राज्य में एसटी वोटर 32 परसेंट और एससी वोटर 13 फीसदी हैं। एक और सर्वे में कांग्रेस आगे बीते दिनों 'न्यूज 24' का एक सर्वे सामने आया था। इस सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लीड कर रही है। सर्वे में यह बताया गया कि कांग्रेस के खाते में 55-60 सीटें जा सकती हैं। वहीं भाजपा 30-35 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। यानी सामने आए दोनों ताजा सर्वे में कांग्रेस भाजपा से आगे दिख रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते पार्टी दूसरी लिस्ट जारी करने वाली है। इस लिस्ट में बाकी बचे 69 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। दूसरी लिस्ट में पार्टी 6 सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें