BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: राजनांदगांव से BJP को नहीं मिलेगी एक भी सीट : भूपेश

Admin

Sun, Oct 15, 2023

राजनांदगांव.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। जहां डोंगरगांव में आयोजित संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही शहर के बायपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित संकल्प शिविर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कांग्रेस के टिकट और अन्य मुद्दों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में उत्साह है पिछले समय राजनांदगांव में जिले में केवल एक सीट भाजपा के पास रह गई थी इस समय भी कार्यकर्ता पूरी तैयारी में हैं अब यह सीट भी कांग्रेस की झोली में जाने वाली है। बीजेपी के चुनाव लड़ने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है, रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। रमन सिंह नहीं, अमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, अमन सिंह नहीं अडानी चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि ये इससे सबसे ज्यादा नुकसान इस कार्यकाल में हुआ है तो अडानी को हुआ है तो इसलिए उसका गिद्ध निगाह छत्तीसगढ़ पर है और इसलिए मैं कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को वोट देना मतलब अडानी को ताकतवर बनाना।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है।

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होने हैं। जिसमें प्रथम चरण में राजनांदगांव में सात नवंबर को चुनाव होगा वहीं चुनाव के मद्देनजर जिले में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। लगातार आला नेताओं का दौरा राजनांदगांव में हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें