BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: CG में बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट

Admin

Wed, Oct 18, 2023

रायपुर

लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें केवल प्रत्याशी का नाम जारी किया गया है. इस लिस्ट में पंडरिया कॉसटेटेंसी से भावना बोहरा को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. अब छत्तीसगढ़ में भाजपा के 4 नाम बचे हैं, जिसका ऐलान यथा संभव एक दो दिन में हो सकता है.

बता दें पहली सूची में बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे. इसके बाद दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया था. जिससे कुल प्रत्याशियों की संख्या 85 हो गई थी. अब एक और प्रत्याशी के ऐलान के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 4 नाम होल्ड पर रखे हैं.

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पंडरिया सीट से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। अब  इसके साथ ही अब बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव की तरीकों का ऐलान होते ही सभी राजनैतिक पार्टियों में खलबली मच गई है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ जहां सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्ता पाने के लिए बेताब है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां प्रत्याशियों के चयन में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें