BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भाजपा सांसद रविकिशन ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो, बघेल सरकार पर साधा निशाना

Admin

Thu, Nov 9, 2023

बिलासपुर.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविकिशन ने बिलासपुर के विधानसभा बिल्हा के सिरगिट्टी क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के पक्ष में मतदान की।   इस दौरान उन्होंने  कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुंच गई है। उन्होनें कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियाँ हमारे पास पहुँच गई है।

'लबरा राजा' शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। रविकिशन ने कहा कि अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपए का महादेव ऐप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव ऐप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा सांसद ने कहा, 'मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूँ कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा। भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊँचाई पर पहुँचा था, कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया।

रविकिशन ने भाजपा के घोषणा पत्र 'मोदी की गारंटी' की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने नुक्क्ड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार के शासन काल में यदि सबसे ज्यादा संरक्षण मिला है तो वह अपराधियों और भ्रष्टाचारीयों को। प्रतिदिन लूट, भ्रष्टाचार, हत्या, में वृद्धि हो रही है। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले इन भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का अंत किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें