BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छत्तीसगढ़ के धान किसानों को भाजपा ने चुनाव से पहले 31 सौ रुपये क्विंटल दिए जाने का वादा किया था : मुख्यमंत्री साय

Admin

Tue, Jan 9, 2024

रायपुर
छत्तीसगढ़ के धान किसानों को भाजपा ने चुनाव से पहले 31 सौ रुपये क्विंटल दिए जाने का वादा किया था। मगर, कांग्रेस वादे को पूरा न करने का आरोप लगा रही है। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य और 31 सौ के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा, "अभी किसानों को धान खरीदी में एमएसपी की राशि मिल रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमारा वादा प्रति क्विंटल 3,100 रुपये देने का है। हम किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें अंतर की राशि अतिशीघ्र एकमुश्त दी जाएगी।" कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, "छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर कांग्रेस ने हमें खाली खजाना दिया, फिर भी हमने ‘मोदी की गारंटी‘ में जनता से किया हर एक वादा पूरा करने की तैयारी की है।"

दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि भाजपा सरकार किसानों को एकमुश्त 31 सौ रुपये क्विंटल दिए जाने का वादा करके सत्ता में आई, मगर वह अब अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। भाजपा कहती थी कि हर गांव में किसानों को राशि का एकमुश्त भुगतान होगा और अब कह रही है कि शेष राशि का भुगतान एकमुश्त होगा। यह किसानों के साथ छलावा है, यही चरित्र है भाजपा का। पहले वादा करो फिर पूरा मत करो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें