BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: माजदा की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत

Admin

Sat, Feb 11, 2023
बिलासपुर । शनिवार की सुबह बेलपान मेला जा रहे बाइक सवार पति–पत्नी को तेज रफ्तार माजदा के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति–पत्नी व उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। हादसे की जानकारी स्वजन को देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि कोटा क्षेत्र के लमकेना निवासी मोहनलाल साहू निजी संस्थान में काम करते थे। वे तिफरा में अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। शनिवार की सुबह मोहन अपनी पत्नी ईश्वरी साहू और बेटी तृप्ति साहू को लेकर बेलपान मेला जा रहे थे। बाइक सवार मोहन उसलापुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार माजदा के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईश्वर और तृप्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर एंबुलेंस को बुलाया। घायल ईश्वरी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में घायल ईश्वरी ने भी दम तोड़ दिया। इधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना कारित वाहन को जब्त कर लिया है। तीनों के शव को चीरघर में रखा गया है। स्वजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शव का पीएम कराया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें