BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक

Admin

Fri, Feb 17, 2023
कांकेर | जिले में चारामा क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। जिसमे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीँ एक अन्‍य बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसा शुक्रवार दोपहर का है। परिवार के तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर शादी में शामिल होने कांकेर से बालोद जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा क्षेत्र के पास सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से बेकाबू बाइक जा घुसी। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बाइक पर सवार दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर खींचा और पुलिस को सूचना दी गई। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो चुकी थी। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतकों के स्‍वजनों को सूचना दे दी गई है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें