BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पुलिस को बड़ी कामयाबी, छह नक्सलियों के घायल होने की सूचना

Admin

Thu, Dec 21, 2023

जगदलपुर.

जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद पुलिस नक्सलियों के ऊपर भरी पड़ी। इस गोलीबारी में छह नक्सली घायल हुए हैं, जबकि पुलिस आगे की ओर बढ़ रही है। अपने साथियों को घायल होता देख साथ ही पुलिस पार्टी के आगे बढ़ते देख सभी नक्सली भाग निकले।

वहीं पुलिस अभी भी मोर्चा सभाले हुए है। पुलिस टीम पूरी तरह से सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर को नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, कोबरा 201 बीएन के जवान संयुक्त नक्सल ऑपरेशन पर थाना चिंतलनार अंतर्गत ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों में नागाराम एलओएस के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर रवाना हुए। इस दौरान कोत्तापल्ली और नागाराम के जंगलों में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पांच से छह नक्सली घायल होने की बात कही जा रही है। मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली। सभी जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें