BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: बीजापुर : पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या और कैंप पर हमला करने की घटना में शामिल नक्सली हुआ गिरफ्तार

Admin

Tue, Dec 19, 2023

बीजापुर.

बीजापुर के रानीबोदली कैंप पर हमला और ग्रामीण की हत्या में शामिल एक जन मिलिशिया सदस्य गट्टापल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को कुटरू थाना से सुरक्षाबल के जवानों की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर गट्टापल्ली की तरफ निकली हुई थी।

इस दौरान जवानों ने गट्टापल्ली से एक जनमिलिशिया सदस्य मिच्चा लखमू पिता इरिया उम्र 37 निवासी गट्टापल्ली को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, लखमू 15 मार्च 2007 को कुटरू क्षेत्र के रानीबोदली कैम्प में हमला की घटना और 7 दिसम्बर 2009 को टूंगेली निवासी माड़वी दुलगो की हत्या की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ कुटरू थाना में दो स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें