BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पूर्व सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान, मामा-भाई के रिश्ते का किया जिक्र, लोकसभा चुनाव में 29 सीटें जीतने का दावा किया

Admin

Mon, Dec 18, 2023

भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में 29 सीटें जीतने का दावा किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में बड़ा सुखद वातावरण रहा। यह पीढ़ी परिवर्तन का दौर है। पीढ़ी परिवर्तन है और मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष हैं। इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।
 
मध्य प्रदेश में अपनी अगली भूमिका पर उन्होंने कहा कि मैं पहले की तरह सक्रियता से काम करूंगा और पार्टी जो भी काम देगी उसे निभाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एक मिशन है और यह पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे। उन्होंने कहा, “विधानसभा मेरे लिए मंदिर है। लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य है। मामा-भाई का रिश्ता प्रेम का है।” उन्होंने कहा कि मैंने 17 साल से ज्यादा प्रदेश की सेवा की है , लेकिन स्वाभाविक रूप से एक राज्य के नागरिक के नाते की है। मोहन यादव और ज्यादा बेहतर विकास के आयाम स्थापित करें।
 
दिल्ली में नड्डा से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में शाम 7 बजे शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच बैठक होगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें