BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मोदी पर आरोप लगाने वाले भाजपा में शामिल होते ही मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं : भूपेश

Admin

Sun, Nov 5, 2023


रायपुर

ईडी के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है और इसी वजह से वे मुझपर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं। हिमंता बिसवा सरमा और अजित पवार पर आप (भाजपा) आरोप लगाते थे लेकिन जब वह आपकी पार्टी में आ जाते हैं तो सब मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग सीधी लड़ाई लड़ नहीं सकते हैं। वो ईडी और आइटी के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं। कल भाजपा का दो घोषणा पत्र जारी हुआ, एक जो भारतीय जनता पार्टी के लेटर हेड पर था। दूसरा घोषणा पत्र शाम को जारी हुआ वो अंग्रेजी में था और ईडी के लेटर पैड पर था। दो घोषणाएं उनकी हुई है। पीएम मोदी के दुबई कनेक्शन के आरोपों पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, मैं आपसे पूछना चाहता हूं दुबई के लोगों से आपके क्या संबंध हैं। क्यों लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

ये गिरफ्तारी करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। क्यों महादेव एप बंद नहीं हुआ है। एप बंद करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं, आपकी इन लोगों से क्या डील हुई है। अगर डील नहीं हुई है तो आप इन लोगों को बंद क्यों नहीं करते। बंद नहीं कर रहे हैं, इसका मतलब आपने डील कर लिया है। मुख्यमंत्री मेल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा, बिना जांच किए 508 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगा दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें