BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: भूपेश ने कहा कांग्रेस की ही सरकार बनेगी, रमन ने कहा बीजेपी की

Admin

Sat, Dec 2, 2023

रायपुर

एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन 2 दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी।

एग्जिट पोल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। 7 सर्वे एजेंसी के इस एग्जिट पोल रिपोर्ट पर सीएम ने कहा कि जो आंकड़े आज कांग्रेस के लिए नजर आ रहे है वह आने वाले 3 तारीख को एक समान होंगे,  एग्जिट पोल चलते रहने दीजिये। सीएम ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत से इस बार फिर से उनकी सरकार प्रदेश में बन रही है।

एग्जिट पोल आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है, रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के एग्जिट पोल सामने आए, बीजेपी ने चुनाव अभियान में मुद्दों को इंगित किया था, 15 से 46 पहुंचने की कल्पना एग्जिट पोल में दिख रही है, लेकिन बीजेपी 48 और 40 पर नहीं रुकेगी, 52 से 55 सीटें बीजेपी जीत कर आएगी। 52 से 55 सीटों पर बढ़त लेकर बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसी के साथ पूर्व सीएम ने कांग्रेस के 75 पार के नारे पर तंज भी कसा और कहा कि 75 पार करने वाले 40 पर आकर रुके हुए हैं, मतगणना के दिन कांग्रेस 35 से नीचे जाने वाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें