BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: दामाखेड़ा के 10 किमी दायरे में स्पंज उद्योग नहीं : भूपेश

Admin

Tue, Feb 7, 2023
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दामाखेड़ा माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए | मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्पंज आयरन उद्योग नहीं लगाने और पर्यटकों के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण कराए जाने की घोषणा की | मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य में तेजी लाने और प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोध्दार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए मुख्यमंत्री बघेल दिल से कबीरपंथ : प्रकाश मुनि समारोह में मुख्यमंत्री ने पन्थश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब का स्वागत करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया | धर्मगुरु पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार दामाखेड़ा आगमन पर मुख्यमंत्री का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया | उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल से कबीरपंथी हैं | संत कबीरदास के सिद्धांत और उपदेश का अनुसरण करते हैं | बीते 22 सालों से उनसे गहरा नाता है | उन्होंने संत समागम में पहुंचकर दामाखेड़ा का गौरव बढ़ाया है | साथ ही दामाखेड़ा के आसपास स्थापित हो रहे उद्योगों खासकर स्पंज आयरन व बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की | इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा व बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने भी गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें