BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भिलाई : एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, पिता और एक बेटी की मौत

Admin

Wed, Dec 27, 2023

भिलाई.

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पिता और एक बेटी की मौत हो गई जबकि मां और एक बेटी का इलाज जारी है। खुदकुशी का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जामुल के लक्ष्मी नगर में रहने वाले हेमलाल वर्मा पेशे से नगर निगम का पंप ऑपरेटर था साथ ही गैरेज में मैकेनिक था। हेमलाल कल रात बाजार से आयुर्वेदिक दवाई दवाई लेकर आया और सर्दी, खांसी की दवाई बताकर सबको खिला दिया। दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर सबको बाहर निकाला गया। परिजनों ने चारों को भिलाई के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान हेमलाल और उसकी एक बेटी मुस्कान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जानवी वर्मा और प्रिया वर्मा का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें