BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत: ट्रैफिक पुलिस ने निकाली हैल्मेट अवेयरनेस बाइक रैली, 15 जनवरी से 14 फरवरी चलेगा अयोजन...

Admin

Mon, Jan 15, 2024

प्रदेश में 15 जनवरी से 14 फरवरी सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार रायपुर जिले में यातायात सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लोगो को जागरूक करने हैल्मेट अवेयरनेस बाइक रैली निकाली गई।

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ,रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, ट्रैफिक ए.आई.जी संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान लोगो को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों के बीच सड़क सुरक्षा की समस्याओं तथा समाधान को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

ट्रैफिक ए.आई.जी संजय शर्मा ने बताया कि यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान नागरिकों के जागरूक किया जाएगा। हर दिन छात्र-छात्राओं को यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने प्रतिदिन नुक्कड नाटक किया जाएगा ।

रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू ने कहा हर साल सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगो को जागरूक करना साथ ही ट्रैफिक अव्यवस्था में सुधार करना है। आज भी लोग राॅग साइड गाडी चलाते है, सिग्नल जंप करते है। यातायात से संबंधित बहुत से नियम है जिसे लेकर लोगो को जागरूक किया जाएगा। ताकि ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार आए।

कलेक्टर ने की जनता से अपील

सड़क सुरक्षा माह को लेकर रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने अपील करते हुए कहा कि लोगो को अपनी जिम्मेदारी मानकर ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। दंड लगेगा या कोई टोकेगा तभी यातायात नियमों को मानेंगे ऐसा नही करे। नियमों को मानकर चलते है तो आपकी सुरक्षा होती है और सड़क पर चलने वाले व्यक्ति की सुरक्षा होती है।

शहर सुरक्षित और सुंदर तभी बनेगा जब हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसे लेकर हम सभी का सकारात्मक रुख रहेगा और सकारात्मक परिणाम आएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें