BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मणिपुर में हुई घटना के विरोध में बंद रहा बस्तर

Admin

Mon, Jul 24, 2023
जगदलपुर मणिपुर में महिलाओं के साथ की गई क्रूरता के विरोध में सर्व आदिवासी समाज कराए बस्तर संभाग बन्द का सोमवार को व्यापक असर देखने मिला। व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी - अपनी दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। सर्व आदिवासी समाज के कार्यकर्ता सुबह से बंद कराने निकल गए थे। चेंबर आफ कामर्स ने भी बंद का समर्थन किया था, जिससे लगभग सभी दुकाने बंद रही। सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के बाद इतने लंबे समय बीत जाने पर कोई कार्रवाई नही होने को लेकर नाराजगी जाहिर की, जिसे  लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला प्रभाग अध्यक्ष रुकमणी कर्मा ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की है, वही इस बंद के साथ ही आदिवासी समाज ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि नगर बंद से दो दिन पहले भी आदिवासी समाज के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को सजा दिलाने पैदल नयापारा से होते हुए सिरहासार चौक स्थित शहीद स्मारक में मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रृद्धांजली अर्पित की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें