BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बस्तर फाइटर के जवान का अपहरण, एक सप्ताह से लापता

Admin

Thu, Oct 5, 2023

रायपुर/बीजापुर.

बस्तर फाइटर के एक जवान का नक्सलियों द्वारा अपहरण किये जाने की खबर सामने आ रही है।  बीजापुर  पुलिस लाइन में जवान पदस्थ था। पिछले एक सप्ताह से वह अनुपस्थित है। वहीं, सर्व आदिवासी समाज व परिजनों ने नक्सल संगठन से रिहाई की अपील की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ बस्तर फाइटर का आरक्षक शंकर कुड़ियम (25) निवासी एरमनार बीजापुर बीते 27 व 28 सितंबर से ड्यूटी से अनुपस्थित है। जवान बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ है।  29 सितंबर को भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी गांव से आरक्षक शंकर का नक्सलियों द्वारा अपहरण किये जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं कि गई है। वहीं, दूसरी ओर सर्व आदिवासी समाज व जवान के परिजनों ने नक्सल संगठन से जवान को सकुशल रिहा करने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें