BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: बार एसोसिएशन ने पत्र लिखकर हाई कोर्ट डिस्पेंसरी में एक एम्बुलेंस तैनात करने की मांग की है

Admin

Sat, Dec 2, 2023

इंदौर

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी को पत्र लिखकर हाई कोर्ट डिस्पेंसरी में एक एम्बुलेंस तैनात करने की मांग की है। पत्र में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि कार्यदिवस के दिन हाई कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में वकील और न्यायालयीन स्टाफ मौजूद रहता है। कई बार अचानक तबीयत बिगड़ने पर मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ता है लेकिन एम्बुलेंस नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हाई कोर्ट परिसर में एक डिस्पेंसरी तो संचालित होती है लेकिन उसके स्टाफ को ऐसी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दिए जाने की आवश्यकता है। वकील ने इस पत्र में मांग की है कि एक एम्बुलेंस को डिस्पेंसरी के साथ स्थाई रूप से हाई कोर्ट में उपलब्ध रखा जाए। इस बारे में जो वकील हर तरह की मदद करने को तैयार हैं।

जिला न्यायालय में भी बिगड़ जाते हैं हालात

हाई कोर्ट की तरह जिला न्यायालय परिसर में भी वर्षों से एम्बुलेंस तैयार करने की मांग उठ रही है। जिला न्यायालय परिसर में तो वाहनों की अस्त-व्यस्त पार्किंग की वजह से एम्बुलेंस के भीतर जाने तक की जगह नहीं रहती है। कई बार आपातकालीन परिस्थिति में मरीज को किसी तरह बाहर लाकर कार और अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें