BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: एक्स पर बघेल ने दिया पीएम को दिया जवाब

Admin

Wed, Nov 15, 2023

रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं और आपको सवालों के जवाब देने होंगे। आप क्यों जातीय जनगणना नहीं कराते हैं? आपको किसका डर है? सबसे बड़ा झूठा सर्च करेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम आगे आएगा। वह ये लड़ाई सीधी नहीं लड़ रहे हैं। कभी झूठा आरोप लगा देंगे तो कभी ईडी को सामने ले आएंगे।

एक्स पर प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी! आप छत्तीसगढ़ में आकर मुझे गाली दे रहे हैं। मैं सुन रहा हूँ। आपके मंत्री और नेता आकर मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं सुन रहा हूं। पहले रमन सिंह जी ने मुझे छोटा आदमी कहा था, मैंने सुन लिया था। लेकिन मेरे छत्तीसगढ़ की जनता को अपशब्द न कहना, छत्तीसगढि?ों पर अगर बात आएगी, तो न मैं चुप बैठूंगा न छत्तीसगढ़ की जनता चुप बैठेगी। भरपूर जवाब मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें