BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राज्य के कई इलाकों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का हाल

Admin

Fri, Sep 22, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। निचले स्तरों में जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के आसार है। वहीं रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दोनों के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे कम बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। फिलहाल आज शुक्रवार को प्रदेशभर बारिश के आसार है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। एक दो जगहों पर वज्रपात की संभावना है। जानें मौसम का हाल एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा और सीधी निम्न दाब के केंद्र हैं। उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज भी भारी बारिश हो सकती है। बारिश के आंकड़े सेमी में बीते दिनों गुरुवार को प्रदेशभर में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर दर्ज की गई है। लोरमी में 17 सेंटीमीटर, बिल्हा में 14, मुंगेली, शिमला में 11, पथरिया में 10, पलारी, मस्तूरी में 9, लाभांडी, कोटा, चांपा में 8, नवागढ़, अकलतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलाईगढ़ में 7, भाटापारा, आरंग, बेमेतरा में 6, अभनपुर और रायपुर में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें