BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अरपा कम्युनिटी रेडियो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

Admin

Sun, Jan 7, 2024

बिलासपुर
लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अरपा कम्युनिटी रेडियो, बिलासपुर व आस पास के गांवों में प्रसारण के साथ ही नेरोकास्टिंग द्वारा विभिन्न तरीकों से जागरूकता फैलाने में कार्य कर रहा है। पिछले दो सालों में महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर आधारित "स्वास्थ्य संकल्प" और "टी.बी.चैलेंज", "योग जागरूकता", "मिलेट जागरूकता", "ट्रेफिक अवेयरनेस" जैसे विषयों पर प्रसारण, नेरोकास्टिंग और इवेंट्स करते रहे हैं। लिंग आधारित हिंसा पर  कार्यक्रम "हिंसा को नो" का संचालन पिछले डेढ़ साल से किया जा रहा है, जिसमें  पिछले साल गतौरी, सेंदरी, सेमरा, सेमरताल, जलसो गावों में 25 25 महिलाओं के समूह बनाए गए हैं।

अरपा संगिनी समूह के नाम से सखी वन स्टॉप सेंटर और हिंसा से जुड़ी जानकारियां अपने क्षेत्र में संचारित कर रही हैं। कुछ प्रताड़ित महिलाएं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी आई हैं, जिन्हें सखी वन स्टॉप सेंटर में अरपा रेडियो द्वारा रजिस्टर करवाया गया है। अब अरपा संगिनी समूह कुडुदंड, हेमूनगर, रेलवे, मधुबन भी बन चुके हैं। इन 9 अरपा संगिनी समूहों की 66 महिलाएं कल अरपा कम्युनिटी रेडियो के सौजन्य से स्मृतिवन में एकत्र हुईं, जिनको खुद के रोजगार के लिए ट्रेनिंग उपलब्ध करवाई गई। अरपा रेडियो परिवार से अरुण, अनीश, विभूति, मातृका, अलंकृता, अर्णव, निधि और संज्ञा उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें