BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी काल से बचे

Admin

Sun, Oct 1, 2023

कवर्धा.
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग का जिला कबीरधाम के विज्ञापन क्रमांक/1061/मबावि/मिशन वात्सल्य/स्था./2023 कबीरधाम दिनांक 06/07/2023 के द्वारा मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण कार्यक्रम) अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई में विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, लेखापाल, आउटरीच वर्कर एवं शासकीय बालगृह में परामर्शदाता, हाउस फादर, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं हाउस कीपर के संविदा भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के प्रथम स्कूटनी पश्चात पात्र/अपात्र/अमान्य आवेदन पत्रों की सूची जिले वेबसाइट में प्रकाशित किया गया है। उक्त पदों पर दावा आपति दिनांक 03.10.2023 समय दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-कबीरधाम में स्वयं उपस्थित होकर/रजिस्टर्ड डाक/ई-मेल आईडी पबचेूक/हउंपस.बवउ एवं व्हाट्सअप नंबर +91-7646965061 के माध्यम से मंगाया गया है।

उक्त पदों में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी कॉल के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति फ्रॉड द्वारा अभ्यार्थियों से पैसा/रुपए की मांग करने की जानकारी विभाग को विभिन्न माध्यम से प्राप्त हो रही है। समस्त अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि भी अनजान मोबाइल नंबर या अनजान व्यक्तियों के बहकावे, झांसे में न आये और न ही किसी भी प्रकार की कोई राशी मांग किये जाने पर न दे, क्योंकि विभाग द्वारा ऐसे किसी भी प्रकार की कोई राशि की मांग नहीं कि जा रही है। ऐसे फर्जी कॉल आने पर पुलिस या महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल सूचना देवे अपनी सतर्कता और जागरूकता से ही ऐसी फर्जी कॉल व फ्रॉड से बचा जा सकता है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें