BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: खचाखच सवारी भरकर ऑटो दौड़ा रहे ऑटोचालक

Admin

Wed, Feb 15, 2023
रायपुर | शहर में खचाखच सवारी भरकर ऑटोचालक मनमाने ढंग से ऑटो दौड़ा रहे हैं, उन्हें यातायात पुलिस की तरफ से खुली छूट मिली दिखती नजर आ रही है | उधर, क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है | शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 20 से अधिक स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर 50 से अधिक उल्लंघनकर्ता ऑटो वाहन पर कार्यवाई की गई | इस शहर में तेज रफ़्तार में सवारी ऑटोचालक क्षमता से अधिक सवारी भरकर ऑटो दौड़ते नजर आए | शहर में ऑटोचालकों की मनमानी पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है | जहां मर्जी वहीँ ऑटो रोककर सवारी भरे जा रहे हैं | जयस्तंभ चौक, शास्त्री चौक में सिग्नल पार करते ही ऑटो रोककर सवारी भरे जा रहे है | वहीँ ऑटो में खचाखच सवारी भरी जा रही है | इन पर कार्यवाई नहीं हो रही है | उधर, सोमवार से उच्च अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों में लापरवाहीपूर्वक क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया | स्कूली के साथ दूसरे ऑटो पर भी दे ध्यान लोगों का कहना है कि स्कूली ऑटो पर कार्यवाई बच्चों की सुरक्षा की दृष्टी से स्वागत योग्य कदम है | स्कूली ऑटो में सुरक्षा से जुड़ी और भी चीजे जांच की जाए इसके साथ ही पैसेंजर सीट में खचाखच भरने के बाद ड्राइविंग सीट पर दो सवार बैठकर क्षमता से अधिक परिवहन करने वाले ऑटो चालकों पर भी यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाई की जाए | पालकों से की गई अपील- राजधानी रायपुर के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पालकों से यातायात पुलिस ने अपील की है कि अपने बच्चों के आवागमन के साधनों पर विशेष सतर्कता बरतें | क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले ऑटो में अपने बच्चों को न भेजे | बंद बॉडी की गाड़ी में ही अपने बच्चों को स्कूल भेजें |  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें