BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: भोपाल में BJP के कार्यकर्ताओं पर चाकू और तलवार से हमला, भाजपा नेता ने थाने दर्ज कराई FIR

Admin

Thu, Dec 7, 2023

भोपाल

चुनाव परिणाम के बाद शहर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो रहे हैं। अब तीन बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। शाहजहांनाबाद में हुई वारदात के बाद कोहेफिजा और 12 नंबर स्टॉप पर भी भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पहले दो मामलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो गया है। कोहेफिजा की वारदात पर भी भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धारा 307 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। राजधानी में चुनाव खत्म होते ही रंजिशों का दौर शुरू हो गया है। देर रात हबीबगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया है।

पीडित पक्ष का आरोप है कि मध्य विधानसभा से विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने बीजेपी नेता देवेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला किया है। इस दौरान ठाकुर की हथेली काट गई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में फारुक राइन उर्फ मिनी, शाहरुख, असलम, बिल्लू, बिलाल, अकबर अहद, आमिर दद्दे को आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले में भाजपा अरेरा मंडल कार्यकर्ता झुग्गी झोपड़ी जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर के बाएं हाथ का पंजा बीच से आधा कट चुका है। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें