BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: परिणाम जारी होने से पूर्व चयनित सूची चोरी के आरोप में सहायक अधीक्षक निलंबित

Admin

Thu, Jul 27, 2023
बिलासपुर कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले ही चोरी करने के आरोप में दोषी पाते हुए भू अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक खिलेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार कलेक्ट्रेट की नजूल शाखा में कर्मचारियों की भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया जूम्मा-जूम्मा ही पूरी हुई थी और मेरिट लिस्ट तैयारी की जा रही थी लेकिन भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पहले ही कार्यालय में पदस्थ सहायक अधीक्षक खिलेंद्र यादव ने कम्प्यूटर में सुरक्षित मेरिट लिस्ट की सूची को कॉपी कर पेन ड्राइव में लेकर अपने पास रख लिया था। बताया जाता है कि इस सूची में चयनित उम्मीदवारों से संपर्क कर वह उनसे पैसों की मांग कर रहा था। जिसकी जानकारी और शिकायत मिलने पर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजस्व सचिव को जांच के लिए उक्त शिकायत भेजी थी। जांच में शिकायत सही पायी गई, सहायक शाखा अधीक्षक खिलेंद्र यादव के पास से पेन ड्राइव को बरामद किया गया, जिसके बाद खिलेंद्र यादव को निलंबित करते हुए रायपुर शाखा में अटैच किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें