BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: दो धरम हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Admin

Thu, Dec 7, 2023

रायपुर

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा कौन होगा राज्य का नया मुख्यमंत्री इसी पर हो रहा है। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल में कौन-कौन हो सकते हैं शामिल इसके लिए भी सब अपने अनुमान से नाम गिना रहे हैं। इसी क्रम में विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष के लिए भी नाम गिनाये जा रहे हैं। वहीं विधानसभा में सदन के संचालन का जिम्मा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निभाना होता है,इन दो पदों के लिए भी कई नाम सामने आ रहे हैं।

प्रमुखता से दो नाम वरिष्ठता व अनुभव के आधार पर जो कि पहले भी सदन का संचालन कर चुके हैं अध्यक्ष के रूप में धरमलाल कौशिक और उपाध्यक्ष के रूप धरमजीत सिंह का सामने आ रहा है,हालांकि पार्टीगत निर्णय के बाद ही नामों पर मुहर लगेगी लेकिन ज्यादा संभावना यही दिख रही है कि दो धरम कर सकते हैं विधानसभा का संचालन।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें