: नगर में आशीर्वाद ब्लड सेंटर का हुआ शुभारंभ
Admin
Sat, Feb 11, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | नरेश मित्र मंडल के प्रयास से नगर में निजी आशीर्वाद ब्लड बैंक का हुआ शुभारंभ | इस अवसर पर डॉ. भोजराज मोहनानी और डॉ. ज्योति वाधवा के द्वारा फीता काटकर ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया | निश्चित ही नगर में ब्लड बैंक के शुभारंभ से मरीजो को अब ब्लड के लिये भटकना नहीं पड़ेगा | डॉ. मोहनानी ने कहा कि रक्तदान को जन जागरूकता अभियान की तरह चलाने चलाने की जरुरत है | वहीँ डॉ.ज्योति वाधवा ने कहा कि नगरवासी सहित क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा प्राप्त होगी |
https://youtu.be/ULMhLRXo800
आशीर्वाद ब्लड ग्रुप के संचालक श्याम केशवानी ने बताया की क्षेत्रवासियों की मांग पर आज नगर में आशीर्वाद ब्लड सेंटर का भारंभ किया गया | कार्यक्रम में सिंधी पंचायत के मुखिया शमनलाल खुबचंदानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे |
विज्ञापन
विज्ञापन