BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: चुनाव खत्म होते ही आने लगे सर्वे के नाम पर फोन, पूछ रहे किसे किया मतदान

Admin

Mon, Nov 20, 2023

रायपुर
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 17 नवंबर को चुनाव संपन्न होने के बाद अब सर्वे के नाम पर लोगों के पास फोने लगे है और वे उनसे पूछ रहे हैं कि किसे आपने मतदान किया है। सुबह से देर रात तक फोन आने से लोग परेशान हो रहे है। साइबर प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि चुनाव के बाद इस तरह के फोन काल आते हैं। इन नंबरों में रिटर्न फोन काल नहीं लगता है। यह कंपनी द्वारा एक प्रकार का सर्वे होता है। ठगी के चांस कम होते हैं। अगर उनके द्वारा किसी तरह के लिंक भेजकर कुछ करने के लिए कहा जाता है तो उस समय ठगी हो सकती है।
फोन करने वाले द्वारा पूछा जा रहा है कि आपने किसे मतदान किया है? अगर बीजेपी को वोट किए है तो एक दबाएं या फिर कांग्रेस को दिया है तो दो दबाएं। लोगों को इसका भी डर है कि कहीं किसी प्रकार से ठगी तो नहीं की जा रही है। इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि चुनाव के बाद कई प्राइवेट कंपनी सर्वे करते हैं। इसके बाद डेटा को बेंचा जाता है। इसके बदले में वह रकम जुटाते हैं। हालांकि मोबाइल नंबर का डेटा उनके द्वारा अलग-अलग कंपनी से खरीदा जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें