BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दीवाली गुजरते ही आधी रात से शहर को साफ रखने जुटे नगर निगम के सफाई मित्र

Admin

Tue, Nov 14, 2023

रायपुर

शहरवासियों ने दीपोत्सव का महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया , देर रात तक हुई आतिशबाजी, फटाकों और घर व दुकान से निकले कचरों को समेटने के लिए तड़के से ही नगर निगम का सफाई बेड़ा घरों की दहलीज तक पहुँच गया।

नगर निगम के स्वच्छता बेड़े में तीन हजार सफाई मित्र है , जो सड़कों , गलियों को साफ सुथरा रखने की जिÞम्मेदारी निभाते हैं।इसके अलावा 248 वाहन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए रोज घरों तक पहुँचते हैं। यह पूरी टीम हर मौसम , हर पर्व में पूरी जिÞम्मेदारी के साथ अपने काम में जुटी रहती हैं। दीवाली के दूसरे दिन भी यह अमला सूर्योदय के पहले ही पूरे शहर के उन इलाकों में आमद देने पहुँच गया , जहां देर रात आतिशबाजी,खानपान और घरों से निकाले गये कचरे का जमावड़ा था।

शहरवासियों ने भी इन सफाई मित्रों के जज्बे को खूब सराहा। गृहणी राज लक्ष्मी कहती है - जब हर घर त्यौहार मनाकर आराम करता है , लोगों द्वारा फैलाए कचरों को ये सफाई मित्र सफाई करने में देर रात से जुट जाते हैं।उनका कहना है कि सभी का त्यौहार उत्साह के साथ मनें, इसके लिए शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए सफाई मित्र जो परिश्रम करते हैं , उसके लिए वे सभी सम्मान के हकदार है और हर नागरिक को उनको अपना साथ दे कर साफ सफाई में सहयोग देना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें