BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: जितना पैसा बीजेपी उद्योगपतियों को देती है, उतना ही पैसा कांग्रेस किसान, मजदूर को: राहुल

Admin

Thu, Nov 16, 2023


रायपुर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हमारी जहां भी सरकार है, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश उधर मैंने और खरगे जी ने मुख्यमंत्रियों को एक बात साफ बता दी है। भूपेश बघेल से भी पांच साल पहले मुख्यमंत्री बनने के एकदम बाद मैंने इनसे यह बात कही थी। जितना पैसा बीजेपी उद्योगपतियों को देती है, उतना ही पैसा कांग्रेस को किसान, मजदूर, माता-बहनों के बैंक अकाउंट में डालना होगा।

बेमेतरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, कैसे डालोगे ये आपके ऊपर है। मगर हर रुपये की अकाउंटिंग होनी चाहिए। अगर वो उद्योगपतियों को एक रुपये दें तो छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के खाते में एक रुपये जाना चाहिए,और मैने ये सब मुख्यमंत्री से पहले दिन ही कह दिया।

क्योंकि हम जानते हैं कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, युवा ये लोग चलाते हैं। उद्योगपतियों के जेब में पैसा जाता है वो उसे अमेरिका में खर्च करते हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें खरीदते हैं। कोई कंपनी खरीद लेते हैं। और हिंदुस्तान में रोजगार खत्म करते हैं। मगर किसान, मजदूर के जेब में पैसा जाता है और वो उस पैसे को गांव, कस्बों में खर्च करते हैं। सीधा पैसा गांवों और कस्बों में घूमता है और उससे अर्थव्यवस्था खड़ी होती है।

हर प्रदेश में हम दो-तीन ऐसी योजना लाते हैं, जिससे सीधा पैसा आपके बैंक अकाउंट में जाए। छत्तीसगढ़ में शुरुआत में हमने निर्णय ले लिया था। किसान को धान के लिए 2500 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। बड़े उद्योगपति कहते हैं किसान, मजदूर को पैसा दे रहो, आप ये पैसा जाया कर रहे हो। उनको कोई समझ नहीं है। जब हम पैसा मजदूर, किसानों को दे रहे हैं तो इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें