: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रायपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित
Admin
Tue, Feb 21, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा-नेवरा | आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आगामी 5 मार्च रविवार को राजधानी रायपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसी के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल फूकेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा के मुख्य कार्यकर्ता कमल महान ने बताया कि इस समय आम आदमी पार्टी में संगठन विस्तार जोरों से चल रहा है।प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिलाध्यक्ष और सचिव तथा सभी लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति की जा चुकी है।इसके अलावा सभी 90 विधानसभाओं में 455 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं जो सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारियों के गठन पर काम कर रहे हैं।इस तरह पूरी मजबूती के साथ आप मैदान पर उतरेगी। विदित है कि छ.ग.के प्रभारी संजीव झा ( दिल्ली बुराड़ी के विधायक ) और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने हाल ही में एक महीने तक लगातार दौरे कर सभी 33 जिलों में कार्यकर्ता संवाद किया है। महान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लाइन जनता की समस्याओं के समाधान की है इसे ही विस्तृत रूप से राष्ट्रीय नेता गण कार्यकर्ताओं के साथ साझा करेंगे और मार्गदर्शन देंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारें लगातार जनहित में लोककल्याण कारी कार्यों को अंजाम दे रही हैं। रायपुर का कार्यक्रम रावण भाटा नया बस स्टैंड के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन