BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: विधान सभा भवन में 4 से 8 दिसम्बर तक स्वागत-कक्ष की व्यवस्था

Admin

Sat, Dec 2, 2023

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य की षष्ठम विधान सभा के नव-निर्वाचित  सदस्यों के लिए छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन में 4 से 8 दिसम्बर तक स्वागत-कक्ष की व्यवस्था की गयी है। इस स्वागत कक्ष में षष्ठम विधान सभा के लिए नव-निर्वाचित सदस्यों के औपचारिक स्वागत के साथ ही उन्हें विधान सभा संबंधी कार्यां हेतु आवश्यक समस्त प्रपत्रों की पूर्ति एवं विधान सभा भवन स्थित समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित कार्यो तथा सदस्यों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी जाऐगी।

नव-निर्वाचित सदस्यों से अपेक्षा रहेगी कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्वाचन प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लावें। सदस्यों की सुविधा हेतु उक्त समस्त प्रपत्र विधान सभा की वेबसाईट में भी उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें डाउनलोड कर, अपेक्षित जानकारी की पूर्ति कर सदस्य विधान सभा सचिवालय में आकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें