BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Admin

Mon, Jan 22, 2024

बिलासपुर
एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दैजा 1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं तखतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्र. 6 महामाया वार्ड में सहायिका के 1 पद पर भरती के लिए 5 फरवरी तक आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में 5 फरवरी तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण, आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य एवं उसे संबंधित ग्राम या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग द्वारा संचालित विद्यालय से अध्ययनरत, पूर्व कार्यकर्ता या सहायिका होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा। दस्तावेजों के संबंध में सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य किये जाएंगे। आवेदन करने के समय सीमा पश्चात बने दस्तावेज मान्य नहीं किये जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें