BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जनपद कार्यालय के सामने हड़ताल  पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Admin

Tue, Feb 14, 2023
आरंग | आरंग जनपद कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हड़ताल पर हैं | प्रांताध्यक्ष सरिता पाठक व पदमनी साहू ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को सेवानिवृत होने के बाद पेंशन या कार्यकर्ता को 5 लाख रु. एवं सहायिका को 3 लाख रु. एक साथ दिए जाने, रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों को जल्द भरे जाने, पोषण ड्रेकर ऐप और अन्य कार्य कराने जब तक मोबाईल इंटरनेट चार्ज नहीं दिया जाता है, तब तक काम नहीं कराए जाने आदि प्रमुख मांग है | धरना प्रदर्शन पर पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग ने कहा कि सरकार इनकी मांगो को शीघ्रता से ही पूरी करे | वही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मिडिया प्रभारी किरण बघेल ने कहा कि 50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी में ताला बंद होने से बच्चों के पोषण आहार बंद हो गए है | पूर्व विधायक संजय ढीढ़ी ने भी मांग को पूरी करने की बात कही | इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बेदराम खूंटे, अनिल सोनवान, मंडल अध्यक्ष भाजपा मंदिरहसौद मंडल कृष्णा वर्मा, मंडल महामंत्री मंदिरहसौद विश्वदीपक बघेल, मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ नायक, पीलाराम निषाद शकुन बंजारे के साथ आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता व सहायिका बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें