: अमित शाह आज नामांकन रैली में होंगे शामिल
Admin
Thu, Oct 19, 2023
बस्तर/जगदलपुर.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को बस्तर संभाग के जगदलपुर व कोण्डागांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। अमित शाह विशेष विमान से गुरुवार दोपहर 12:05 मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से लालबाग मैदान में जाएंगे, जहां दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं से बस्तर जिले की तीन विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी किरणदेव जगदलपुर, मनीराम कश्यप बस्तर और विनायक गोयल चित्रकोट कार्यकर्ताओं के साथ रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे व नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जगदलपुर के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोण्डागांव में पुलिस मैदान में दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां कोण्डागांव व केशकाल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुश्री लता उसेण्डी व नीलकंठ टेकाम अपना नामांकन पत्र कार्यकर्ताओं की रैली निकाल कर दाखिल करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शाम 4:05 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट आयेंगे और सीधे दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन