BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच सीएम साय ने की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश...

Admin

Tue, Jan 2, 2024

हिंट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक चालक देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं. इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला. यहां भी ट्रक ड्राइवर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे आवश्यक सामानों की आपूर्ति में दिक्कत आ रही है. इस बीच, मौजूदा स्थिति को देखते हुए सीएम विष्णु देव साय ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें यह निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके. उन्होंने कहा कि राज्य में जरूरी सामानों की किल्लत नहीं होनी चाहिए. 

सीएम साय ने बैठक में कहा, ''आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए. आवश्यक व्यवस्था करें. जिले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण रहे वर्ना ऐसी स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी. इसके अलावा कोई भ्रामक जानकारी न फैलने पाए, जनता तक सही जानकारी पहुंचे .अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर कार्रवाई हो.'' सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को बैठक की जिसमें राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी मौजद रहे. 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें