BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अंबिकापुर: सम्मान पाने के उन्माद में BJP कार्यकर्ता ने CM के सामने पत्रकार को पीटा

Admin

Wed, Jan 10, 2024

अंबिकापुर.

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाने के लिए अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबिकापुर में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के लिए भाजपा प्रभारी ओम माथुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,  प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और विधायक पहुंचे हुये थे।

अभिनंदन कार्यक्रम में संभाग भर से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था, प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं के लिए मुख्यमंत्री समेत लगभग पूरे मंत्रीमंडल को खड़े कराकर कार्यकर्त्ताओं का अभिवादन कराया। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता सम्मान पाने के उन्माद में पत्रकारों के साथ जमकर मारपीट की। घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री बयान देने के लिए बनाए गए डायस के पास पहुंच रहे थे। कैमरे में दिखने में चक्कर मे सीएम के आने से पहले ही डायस के आसपास भाजपा नेताओं ने भीड़ लगा ली। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे जगह देने के लिए कहा तो इससे भड़के सूरजपुर के एक भाजपा नेता अजय अग्रवाल सहित उसके  साथियों ने पत्रकार के साथ जमकर मारपीट की।

मामले को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला
कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निंदा की है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार में आते ही भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। आदिवासी पत्रकार पर हमले के दौरान पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, यह निंदनीय है। सरगुजा संभाग से पहले मुख्यमंत्री की अंबिकापुर में पहली सभा में इस तरह की घटना से सरगुजा शर्मसार हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें