BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दिनदहाड़े नल व्यापारी पर फायरिंग करने वाला अमन गिरफ्तार

Admin

Thu, Dec 21, 2023

रायपुर

लाभांडी इलाके में एक बदमाश ने दिनदहाड़े नल व्यापारी पर फायरिंग कर दी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस एक्शन मूड में आई और चंद घंटों के भीतर ओडिशा से आए आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। घटना सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी में बुधवार सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना घटित हुई जिसमें आरोपी अमन शर्मा ने नल व्यापारी संदीप कुमार पर अचानक से फायरिंग कर दी। फायरिंग में संदीप के सीने में गोली जा लगी वह लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़ा। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से वहां पर हड़कंप मच गया और घायल संदीप को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चंद घंटों में ओडिशा के सुंदरगढ़ से आए आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से कट्टा भी बरामद किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें