BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: CG के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून में अब तक 848.6 मिमी बरसा पानी

Admin

Wed, Sep 13, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर जगहों में बुधवार को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश में 1 जून से 12 सितम्बर तक 848.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 18 फीसदी कम है। हांलाकि इस कमी को मौसम विभाग सामान्य बारिश की ही तरह ले रहा है। वहीं 13 जिले ऐसे हैं, जहां कम बारिश हुई है लेकिन अलर्ट के बाद ये कमी पूरी होने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में भारी बारिश हुई है। यहां दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कांकेर और कोंडागांव में कई जगहों में तेज बारिश हुई है। इधर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा और राजनांदगांव में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें