BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा आज

Admin

Sun, Jan 21, 2024

भोपाल
500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान, धार्मिक एवं पूजन-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में रविवार को प्रातः 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन आरंभ होगा। प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में पाठ करेंगे, जो देश में अपने तरह का पहला आयोजन होगा।

22 जनवरी को प्रातः 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री डा. राघवेंद्र शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि इसके लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण मंगवाई गई है। ज्यादातर दिव्यांगजनों को रामायण का पाठ कंठस्थ है।

मोर्चों के पदाधिकारी पांच-पांच घंटे देंगे समय
कार्यालय मंत्री डा. शर्मा ने बताया कि ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ का अपने तरह का यह पहला आयोजन है। इस आयोजन में भाजपा के प्रत्येक मोर्चों के पदाधिकारी पांच घंटे समय देंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। 24 घंटे पार्टी कार्यालय राममय रहेगा और हवन-पूजन भी होगा।

बड़ी स्क्रीन पर होगा अयोध्या के मुख्य आयोजन का लाइव प्रसारण
डा. शर्मा ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ अपने समय पर पूरा होगा और ठीक 11 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके बाद भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें