BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पराजय के बाद कांग्रेस नेताओं का अब सामने आने लगा भड़ास

Admin

Sat, Dec 9, 2023

रायपुर

पराजय के बाद कांग्रेस नेताओं का भड़ास अब सामने आने लगा है। सरगुजा इलाके में कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो जाने के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह रायपुर पहुंचे और सीधा आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी सैलजा बड़े नेताओं के हाथों बिक गई थीं। भाजपा को सत्ता में लाने का पूरा श्रेय उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को जाता है। मै तो मांग करता हूं कि सिंहदेव को राज्यपाल बनाकर उपकृत किया जाना चाहिए।

सिंह यहीं नहीं रूके बल्कि आगे  कहा छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं पर घमंड सिर चढक? बोल रहा था। कांग्रेस जिस पीएम को घेर रही थी, डिप्टी सीएम मंच से उनके लिए कह रहे थे, मोदीजी अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे समर्थन करेंगे। पूरी पार्टी कहती रही कि हमने 36 वादे पूरे किए, और डिप्टी सीएम बार-बार दोहराते रहे कि 12 वादे पूरे किए गए हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा टी. एस. सिंहदेव को पूर्णकालिक सीएम बनाते तो कांग्रेस की वही हालत होती जो पांच वर्ष पूर्व रमन सरकार की वजह से भाजपा की हुई, हम 15 में सिमट जाते।संगठन का कामकाज पूरी तरह से पटरी से उतर चुका था,  बृहस्पत सिंह ने सैलजा पर सीधा आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी टिकट वितरण के मामले में बिक चुकी थी। इसके पहले के प्रभारियों ने बहुत अच्छा काम किया था। मेरी राहुल जी से आग्रह है, मिलकर भी कहूंगा कि तत्काल प्रभारी को बदला जाए। तभी डैमेज कंट्रोल हो पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें