BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मुख्यमंत्री के बाद अब 16 को हो सकता है कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

Admin

Thu, Dec 14, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने बुधवार को शपथ ग्रहण ली। शपथ ग्रहण का समारोह रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में रखा गया था। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। 

चर्चा थी कि इस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि छत्तीसगढ़ में जो मंत्रिमंडल की सूची बनाई गई थी। उसे दिल्ली से स्वीकृत नहीं मिली। इस सूची के बाद नई सूची बनाई गई है। बीजेपी ने मंत्रिमंडल की लिस्ट तैयार कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने बंद लिफाफे में दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इसी लिफाफे में नए मंत्रियों के नाम हैं। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के नाम चर्चा पर हैं। चर्चा है कि साय के कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण 16 दिसंबर को हो सकता है। माना जाता है कि इसके बाद खरमास लग रहा है। खरमास में शुभ काम नहीं होते हैं। ऐसे में पार्टी इससे पहले ही कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराएगी। राजभवन सचिवालय के अनुसार, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद बुधवार की रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली से 16 दिसंबर को सुबह लगभग 11 बजे राजधानी रायपुर लौट सकते हैं। इधर खरमास को देखते हुए 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

मंत्रिमंडल के लिए इनका नाम आगे
बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम, धरमलाल कौशिक, डोमन लाल कोर्सेवाडा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें