BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: संभागीय बैठक लेने के बाद एडीजी की रिपोर्ट में पुलिस बल बढ़ाने पर जोर

Admin

Sat, Jan 20, 2024

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हर संभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए नियुक्त किए गए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों ने अपने-अपने संभाग में सभी ने कुछ समस्याएं समान रूप में पाई है। जिसक सभी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है। जो समान रूप से सभी जगह पर पाई गई समस्याएं है, उन पर काम करने के लिए पुलिस मुख्यालय तैयारी करने जा रहा है।

इन सभी एडीजी की बैठक गुरुवार को मंत्रालय में हुई थी। सूत्रों की मानी जाए तो इस रिपोर्ट में कुछ समास्याएं समान रूप से हर जिले में एडीजी रेंक के अफसरों ने पाई हैं। इसमें सबसे बड़ी समस्या जो उभर कर सामने आई है कि यातायात को व्यवस्थित बनाना अब पुलिस के लिए धीरे-धीरे हर शहर में चुनौती बनता जा रहा है। अधिकांश एडीजी ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट में उन शहरों का जिक्र किया है, जहां पर यातायात जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। साथ ही पार्किंग की भी समस्या का हल करने की बात उन्होंने कही है। इसके लिए हर जिले में यातायात पुलिस का अमला बढ़ाने की दरकार सभी संभाग से सामने आ रही है।

थानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत
इसी तरह थानों की सीमा परिवर्तन होने के साथ ही कुछ जिलों में पुलिस थानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी बताई गई है। जबकि कुछ विशेष क्षेत्रों में अपराध ज्यादा होते हैं, वहां पर पुलिस थाना बनाए जाने की जरुरत भी अपनी रिपोर्ट में बताई गई है। ऐसा भी  लगभग हर संभाग में सामने आया है। वहीं कई जगहों पर पुलिस चौकी खोलने जाने और जिलों के थानों में पुलिस बल बढ़ाए जाने की आवश्यकता बताई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें