BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छिंदवाड़ा के बाद सिवनी में भी पुलिस पर हमला

Admin

Fri, Jan 19, 2024

सिवनी

सिवनी में गुरुवार देर रात अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हो गई। गोली हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर को लगी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया। नागपुर में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। राकेश ठाकुर केवलारी के रहने वाले हैं, उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया जाएगा, जिसमें एडीजी जबलपुर उमेश जोगा भी शामिल होंगे।

डूंडा सिवनी थाना पुलिस गुरुवार रात करीब 10 बजे लूट, चोरी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। पुलिस टीम छिंदवाड़ा बायपास क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान एक अपराधी ने टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर को लगी। वे गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाला आरोपी और उसका एक साथी भिंड जिले के रहने वाले हैं। दो आरोपी मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं। एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की यह गैंग खतरनाक है, और भिंड से आती है किसी कस्बे में रुककर वे लूट और चोरी की वारदात को अंदाज देने की साजिश रचते हैं।

साथियों को छुड़ाने के लिए फायरिंग की
एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की तीन सदस्यीय टीम चार आरोपियों को पकड़ने गई थी। टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। चौथे आरोपी ने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। इनमें हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर घायल हो गए। गोली चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें