BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: कालीबाड़ी चौक पर हुई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Admin

Sat, Dec 9, 2023

रायपुर

जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को कालीबाड़ी चौक पर लगभग 10 साल पुराने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। निगम के अतिक्रमण तोडू दस्ते में शासकीय वन आवासीय परिसर से लगी लगभग साढ़े चार सौ वर्गफीट जमीन को पुराने अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। लगभग दस साल से इस जमीन पर किसी ज्योतिप्रकाश ने अवैध रूप से अपना कब्जा किया था और उस पर चार पक्की दुकानें बनाकर व्यावसायिक परिसर चला रहा था।

नगर निगम जोन क्रमांक 3 के आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने बताया कि इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जाधारी को 2017 में भी नोटिस जारी की गई थी। कब्जाधारी ने साढ़े चार सौ वर्गफीट इस जमीन को अपने स्वामित्व की भूमि बताकर कब्जा हटाने से मना किया था। इस पर राजस्व अम्ले ने तहसीलदार के नेतृत्व में मामले की जांच की थी और इस भूमि को शासकीय नजूल की भूमि होना पाया था। इसके बाद आज सुबह निगम के अतिक्रमण तोडू दस्ते ने राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में इस अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया है और जमीन को मुक्त करा लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें