BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कबीरधाम में कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Admin

Sat, Nov 11, 2023

रायपुर.

तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर शख्स को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच  की दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को 10 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार कश्यप ने बताया कि नौ नवंबर को जवाहर प्रसाद यादव (29) पुत्र पतिराम यादव निवासी साजाटोला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जवाहर प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता पतिराम यादव (51) निवासी साजाटोला थाना तरेगांव जंगल और बिसुराम बैगा निवासी साजाटोला थाना तरेगांव जंगल के बीच कुछ आपसी था। इसी के चलते बिसुराम बैगा उसके पिता  पतिराम यादव की अपने घर के आंगन में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 302 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की गई। तलाश के दौरान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिसुराम बैगा को पुलिस की पूछताछ  में अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस ने हत्या में उपयोग कुल्हाड़ी भी आरोपी के कब्जे से बरामद री है। आरोपी को 10 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें