BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Admin

Fri, Nov 17, 2023

रायपुर

विधानसभा चुनाव के 48 घंटे पहले शराब दुकान बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसे देखते हुए कोचिए सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आजाद चौक थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रूप से आटो में अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए परिवहन करते कबीर नगर निवासी जगदीश मिश्रा को 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ललिता चौक रामसागरपारा के पास एक व्यक्ति अपने आटो में अंग्रेजी शराब रखी है। बिक्री करने की फिराक में है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति व आटो को चिह्नांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जगदीश मिश्रा बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके आटो की तलाशी लेने पर आटो के पीछे में अंग्रेजी शराब रखी होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 30 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें