BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बीएसपी प्लांट में हादसा : मजदूर की चीख से मचा कोहराम

Admin

Tue, Feb 14, 2023
भिलाई | इस्पात संयंत्र में बुधवार की सुबह एक हादसा हो गया। संयंत्र में काम के दौरान एक ठेका श्रमिक का पैर कपलिंग मशीन में फंस गया। श्रमिक का पैर बुरी तरह मशीन में फंसा हुआ था। इस वजह से उसे निकालने में कर्मचारियों और अधिकारियों को जमकर मशक्कत करनी पड़ी। बाद में कपलिंग मशीन को काटकर  क्रेन से हटाया गया। इसके बाद ठेका श्रमिक विनोद मौर्य को बाहर निकाला गया। घायल ठेका श्रमिक रायपुर एम्स रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान या हादसा हुआ। ठेका श्रमिक का पैर कपलिंग में कैसे फंसा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ब्लूम फिल्टर मोटर के मरम्मत के दौरान श्रमिक का पैर कैपलिंग में फंसा था। बताया जाता है कि कपलिंग पर गार्ड लगा रहता है। लेकिन घटना के वक्त वह खुला हुआ था। बीएसपी प्लांट में आए दिन हो रहे हादसे |  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें