BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: अभा ग्राहक पंचायत ने रैली निकाल आम जनता से किया मतदान करने की अपील

Admin

Sun, Nov 5, 2023

रायपुर
ग्राहकों के हित में काम करने वाले राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने रविवार को संस्कार शाला खम्हारडीह से रैली निकाल कर आम जनता से 7 नवंबर और 17 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रायपुर के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि यह रैली ग्राहक पंचायत रायपुर की महिला प्रमुख एडवोकेट मीना तिवारी एवं ग्राहक पंचायत शंकर नगर की महिला अध्यक्ष श्रीमती भगवती सहा के नेतृत्व में संस्कार शाला खम्हारडीह से होकर भावना नगर, सेल्स टैक्स कॉलोनी होते हुए खम्हारडीह बस्ती और फिर वापस संस्कार शाला में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान आशीष अग्रवाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है एवं प्रत्येक मतदाता का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं भी मतदान करें एवं लोगो को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक भी करें। रैली में रायपुर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव अभिमान सिंह, शंकर नगर अध्यक्ष अश्विन प्रभाकर, एडवोकेट हेमलता सिंह, संभाग प्रभारी देवदत्त साहू , रविकांत जायसवाल, शोभा पंडित के अलावा ग्राहक पंचायत के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें